M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

मंडप के बाहर से कार लूट कर भाग रहे बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी है। सीने में गोली लगने से दारोगा की हालत गंभीर

मंडप के बाहर से कार लूट कर भाग रहे बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी है। सीने में गोली लगने से दारोगा की हालत गंभीर

मेरठ

दिल्ली-दून हाईवे पर मंडप के बाहर से कार लूट कर भाग रहे बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी है। सीने में गोली लगने से दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह तक हालत में कोई सुधार नहीं है।

jmc

खुर्जा के सोनू की लूटी थी कार

कंकरखेड़ा थाने के हाईवे चौकी क्षेत्र स्थित एचआर गार्डन मंडप के बाहर से देर रात तीन बजे बुलंदशहर के खुर्जा निवासी सोनू सैनी की कार लूट ली गई। मंडप के बाहर ही कार को खड़ी कर सोनू सैनी अंदर सो रहा था। सोनू ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसकी कार खिड़की खुलवाई। उसके बाद गन प्वाइंट पर लेकर कार, मोबाइल और नकदी लूट कर विपरित दिशा से दिल्ली हाईवे से जाने लगे। तभी सोनू सैनी ने शोर मचा दिया।

मंडप के अंदर से भी स्टाफ बाहर आ गया। तत्काल हाईवे चौकी पर पुलिस को जानकारी दी। उस समय थाने की जीप में दारोगा मुनेश सिंह पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। जीपीएस की मदद से पुलिस पीछा कर रही थी।

डिफेंस कालोनी के नाले पर बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पहले सेट्रो से पुलिस जीप में टक्कर मारी। उसके बाद कार से उतर कर पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।

कार में सवार हाईवे इंचार्ज मुनेश सिंह के सीने में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में लिए रेफर कर दिया।

एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि कार में तीन बदमाश सवार थे। उन्होंने कार के अंदर से गोली चलाई। उसके बाद कार को छोड़कर भाग गए। चार टीमें लगाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page