News
पुण्यतिथि पर स्कूल को भेंट किया वाटर कूलर

हापुड़ । समाज में अपने स्वर्गवासी परिवार जन की पुण्यस्मृति मनाने का तरीका भिन्न भिन्न है। ऐसे ही एक अलग तरीके से पू ० मुरारी लाल वर्मा डाकघर वालों के परिवार द्वारा अपनी माताजी की पुण्यतिथि पर कार्य किया गया।
सभी परिवार सदस्यों ने बदनौली ग्राम जाकर चींटियों को चीनी- आटा दिया, तत्पश्चात दो अशोक के वृक्षों को रोपित किया । इसके बाद बदनौली में चल रहे विवेकानन्द स्मार्ट स्कूल को एक वॉटर कूलर बच्चों के पीने के लिए ठंडे पानी हेतु भेंट किया ।
इस अवसर पर परिवार सदस्य योगेश,उमेश आदि के साथ मुकेश कुमार तोषनीवाल, रजनीश त्यागी एवं इन्द्र पाल जी प्रिंसिपल उपस्थित रहे।
अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया गया।












