ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadUttar Pradesh

सगे भाइयों ने किशोरी को अगवा करने का किया प्रयास

सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसी सगे भाइयों पर बुरी नियत से उसकी नाबालिग पुत्री को अगवा करने, विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी 12 वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी सगे भाई वहां पहुंचे और उसकी पुत्री को गलत नियत से बहला-फुसलाकर ले जाने लगे। जब उसकी पुत्री ने साथ जाने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उसका मुंह दबा कर ले जाने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान आरोपियों के दो और भाई भी मौके पर आ गए। चारों भाइयों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोट आई। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page