M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
EducationHapurNewsUttar Pradesh

श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में 28वें भाऊराव देवरस स्मृति सेवा सम्मान समारोह का आयोजन

हापुड़। मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर परिसर में स्थित स्वस्ति सभागार में 28वें भाऊराव देवरस स्मृति सेवा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार अग्रवाल ने मंचासीन अतिथियों का परिचय व स्वागत कराया।

मंच संचालन श्रीमती ब्रह्मा देवी बालिका विद्या मंदिर की प्रबंधिका स्वाति गर्ग ने किया। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष विकास खन्ना ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर न्यास के कोषाध्यक्ष रामअवतार किला ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु आत्मनिर्भर- एक चैलेंज, गुवाहाटी संस्था तथा जनरल वी. के. सिंह व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने डॉ. प्रज्ञा प्रमोद राऊत (श्रीकृष्ण शांतिनिकेतन, नागपुर) को भाऊराव देवरस सेवा सम्मान से सम्मानित किया।

डॉ. सौरभ गोयल ने आत्मनिर्भर एक चैलेंज, गुवाहाटी संस्था के अभिनंदन पत्र का वाचन किया। आत्मनिर्भर- एक चैलेंज, गुवाहाटी संस्था के प्रतिनिधि अशोक झा ने संस्था का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए संस्था द्वारा शिक्षा, रोजगार व आर्थिक रूप से गरीब लोगों की सहायता में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। सुशीला जी ने डॉ. प्रज्ञा प्रमोद राऊत के अभिनंदन पत्र का वाचन किया। डॉ. प्रज्ञा प्रमोद राऊत ने श्रीकृष्ण शांतिनिकेतन, नागपुर आश्रम का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए कर्म की महत्ता को स्पष्ट किया तथा आश्रम द्वारा निराश्रित व्यक्तियों को दिए गए आश्रय की जानकारी दी।

श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में 28वें भाऊराव देवरस स्मृति सेवा सम्मान समारोह का आयोजन

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पराग अभ्यंकर (मा. अ. भा. सेवा प्रमुख रा. स्व. संघ) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि पिछड़े व वंचित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के भाऊराव जी के उद्देश्य को ही आगे ले जाने के लिए 29 दिसंबर 1993 को इस न्यास की स्थापना की गई। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी न्यास के संस्थापक अध्यक्ष थे।

भाऊराव जी जीवन भर समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे। इस न्यास के द्वारा देशभर में समाज के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए जाते हैं तथा समाज सेवा के लिए अनेक विश्राम सदन व संस्थाओं का निर्माण भी किया गया है। मुख्य अतिथि जनरल वी.के. सिंह ने सेवा परमो धर्म के महत्त्व को स्पष्ट किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल जी ने भाऊराव देवरस जी के द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। न्यास के मंत्री राहुल सिंह ने कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का हृदय से आभार व धन्यवाद प्रकट किया।

कार्यक्रम में न्यास के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, न्यास के संस्थापक सदस्य संजय गर्ग, विजयपाल आढ़ती (विधायक हापुड़), कमल मलिक (पूर्व विधायक गढ़मुक्तेश्वर), अशोक बबली, पूनम अग्रवाल, नरेश गर्ग, आलोक अग्रवाल, कपिल सिंहल, सचिन एस. एम. उमेश गोयल, शशिकांत, राकेश अग्रवाल, दीप्ति, पदम चंद गर्ग, राजीव गुगलानी, संदीप गुप्ता और मयंक गोयल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

15 Comments

  1. Pingback: ยิง sms
  2. Pingback: sites
  3. Pingback: duurzaam speelgoed
  4. Pingback: hihuay
  5. Pingback: ufa777
  6. Pingback: Click For Info
  7. Pingback: i like this
  8. Pingback: av
  9. Pingback: baixar
  10. Pingback: subscribe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page