खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 16 नमूने भरकर जांच को भेजें

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 16 नमूने भरकर जांच को भेजें
हापुड़। त्यौहारों के मद्देनजर जिलें में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 5 स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 16 नमूने लिए।
विभाग की टीम ने छिजारसी टोल प्लाजा पर तीन अलग-अलग डेयरी से नमूने लिए। चौधरी डेयरी हापुड़ और अंकर मावी से गाय का दध और मिश्रित दूध का
नमूना लिया गया।
जनता डेयरी पिलखुआ से क्रीम का नमूना संग्रहित किया गया। जौमेटो हाइपर प्राइवेट लिमिटेड, गालन्द धौलाना से विभिन्न ब्रांड के चावल, मूंगफली, रॉक साल्ट, कुड्डु का आटा और सेंधा नमक के नमूने लिए गए। रावत हॉस्पिटेलिटी से अचार, छोले की सब्जी और गुलाब जामुन के नमूने संग्रहित किए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य 2 / खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सुनील कुमार ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मिलावट पाए जाने पर कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों पर खाद्य सामग्री केवल प्रमाणित दुकानों से खरीदें। संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।












