fbpx
News

लेन देन को लेकर जमकर हुआ पथराव ,आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस बल तैनात

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में
रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौकें पर पहुंच कर मामला शांत करवाया और पुलिस बल तैनात कर दिया।

जानकारी के अनुसार धौलाना के गांव देहरा निवासी बिलाल का मकान की शटरिंग का कार्य है। गांव के ही जफर उसे उसका दो लाख रुपये को लेकर विवाद था। बुधवार रात बिलाल काम से घर लौटा इसी दौरान जफरू अपने रुपये मांगने के लिए उसके घर जा रहा था। रास्ते में दोनों का विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

आरोप है कि जफरू पक्ष ने बिलाल और उसके भाई पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। जान बचाने के लिए स्थानीय लोग घरों में घुस गए।

इस विवाद में एक पक्ष बिलाल, गुलफ़ाम और दूसरे पक्ष से जफर, राजा व मोहम्मद रफी घायल होने की सूचना है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

धौलाना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगी हुई है। मामले में शांति बनी हुई है।

मामले में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page