संदिग्ध परिस्थिति में श्रवण शर्मा की मौत, कंरट लगने से मौत की आंशका

संदिग्ध परिस्थिति में श्रवण शर्मा
की मौत, कंरट लगने से मौत की आंशका
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी श्रवण शर्मा
की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पानी गर्म करने वाली रॉड से करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं, पुलिस को बिना सूचना दिए परिजन श्रवण के शव को अपने पैतृक गांव अकड़ौली लेकर चले गए। पुलिस ने गांव पहुंचकर पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता रोड निवासी श्रवण शर्मा (45) अपनी पत्नी रानी, पुत्र व पुत्री के साथ बछलौता रोड पर रह रहे थे। जबकि वह गांव अकड़ौली के रहने वाले थे। रविवार को सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ बछलौता रोड पर पहुंचे। इससे पहले ही परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए श्रवण के शव को अपने पैतृक गांव अकड़ौली लेकर चले गए थे। इसके बाद पुलिस टीम गांव अकड़ौली पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई करने के बाद श्रवण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया गर्म पानी करने वाली रॉड से करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है।













Anyone using the jljl55apps? How’s the performance? Smooth sailing or buggy? Drop your opinions!