News
सीएम योगी के फोटो से छेड़छाड़ कर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

सीएम योगी के फोटो से छेड़छाड़ कर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी युवक द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो से छेड़छाड़ कर अभद्र टिप्पणी की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आरोपी गढ़ के अठसैनी निवासी दानिश चौधरी
को ग्राम अठसैनी से गिरफ्तार किया गया है।











