ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

जिलें में जमकर हो रही है अवैध प्लाटिंग, एचपीडीए के बुलडोजर ने ध्वस्त की अवैध प्लाटिंग

हापुड़।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से हापुड़ विकास क्षेत्र में दो स्थानों पर 13000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने की कार्यवाही कराई गयी। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव,सक्षम अधिकारी अमित कादियान ने बताया कि हापुड़ विकास क्षेत्र के थाना देहात क्षेत्र में विनोद कुमार जैन द्वारा एलएन रोड पर 3000 वर्ग मीटर व योगेन्द्र अग्रवाल द्वारा संस्कार स्कूल के पीछे साकेत कालोनी में 10000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।

प्रभारी सचिव ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा दिसंबर माह में अलग-अलग तिथियों में अभियान चलाकर अवैध निर्माण व प्लाटिंग को ध्वस्तीकरण किया जायेगा।

इस अभियान में प्रवर्तन प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा,अवर अभियंता सत्यवीर सिंह व प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page