अवैध शराब मामले में लापरवाही बरतने पर डीआईजी ने चौकी प्रभारी व कांस्टेबल को किया संस्पेड,मचा हड़कंप
July 26, 2025
0 821 1 minute read
अवैध शराब मामले में लापरवाही बरतने पर डीआईजी ने चौकी प्रभारी व कांस्टेबल को किया संस्पेड,मचा हड़कंप
हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में शराब तस्करों से मिलीभगत व लापरवाही के आरोप में डीआईजी ने सीधे चौकी प्रभारी व कांस्टेबल को सस्पेंड कर पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजपुर माजरा के ग्रामीणों ने डीआईजी मेरठ को शिकायत की थी कि धर्मवीर उर्फ बबली नाम का व्यक्ति लंबे समय से फुटकर में अवैध शराब बेच रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने एसपी हापुड़ को जांच के निर्देश दिए।
डीआईजी के निर्देश पर हापुड़ पुलिस की स्वाट टीम ने 24 जुलाई को इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान धर्मवीर को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सिम्भावली में एफआईआर दर्ज की । पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि धर्मवीर के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद उस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई थी।
पुलिस कार्रवाई में लापरवाही और देरी पर डीआईजी ने चौकी प्रभारी हरोड़ा मोड़ प्रभारी विनोद कुमार और बीट कांस्टेबल कपिल देव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।