M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

पटना बिजलीघर के केबिल बॉक्स में फाल्ट से छह मोहल्लों की बिजली हुई ठप

हापुड़। पटना बिजलीघर के फीडर नंबर दो के केबिल बॉक्स में रविवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई। इससे छह मोहल्लों की सप्लाई करीब दस घंटे तक ठप्प रही। तालाब के पास तार टूटने से हादसा होने का खतरा बढ़ गया। आए दिन यहां फाल्ट होता है, लेकिन अफसर अनदेखी कर रहे हैं। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।

फीडर नंबर दो से मोहल्ला पन्ना पुरी, न्यू कवि नगर, भगवान पुरी, कृष्णा नगर, जेके कॉलोनी, इन्द्रलोक कॉलोनी को सप्लाई दी जाती है। रविवार तड़के ओवरलोड केबिल बॉक्स में भीषण आग लगने से इन छह मोहल्लों की सप्लाई बाधित हो गई। सुबह उठने पर आपूर्ति बाधित मिलने से लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई।

लेगों ने बिजलीघर पर फोन धनधनाना शुरू कर दिया। लेकिन बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही से इन मोहल्लों में दस घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों को आए दिन कई घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने राहत नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि केबिल बॉक्स में फाल्ट के कारण सप्लाई बाधित हो रही थी। जिसे दुरुस्त कराकर सप्लाई बहाल करा दी गई है। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page