News
नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कैंटर ने ततारपुर गेट में को टक्कर मारकर तोड़ा, बाल बाल बचे लोग

नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कैंटर ने ततारपुर गेट में को टक्कर मारकर तोड़ा, बाल बाल बचे लोग
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के हाईवे पर ततारपुर गेट को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार तोड़ दिया। जिससे वहां से गुजर रहे लोग बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार देहात क्षेत्र के ततारपुर क्षेत्र में बाईपास से एक बड़ा कैंटर हापुड़ की तरफ आ रहा था। तेज रफ्तार कैंटर ने गेट में टक्कर मार दी। जिससे गेट टूट गया और वहां से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कैंटर को कब्जे में लेकर ट्रैफिक सुचारू करवाया।












