News
इंस्पेक्टर मनीष चौहान बने हापुड़ कोतवाल

इंस्पेक्टर मनीष चौहान बने हापुड़ कोतवाल
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
एसपी ने पिलखुवा कोतवाल मनीष चौहान को हापुड़ कोतवाल तैनात किया है। इंस्पेक्टर विनोद पांडेय के लाइन हाजिर होने के बाद से हापुड़ कोतवाली में कार्यवाहक चला रहे थे।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को हापुड़ थाना प्रभारी निरीक्षक व उनके पीआरओ अतुल चौहान को पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।











