M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

सिंभावली व ब्रजनाथ शुगर मिलों से गन्ने के बकाये का भुगतान कराया जाये:पवन हूण

हापुड़-

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर का नेतृत्व में जिलाधिकारी कविता मीणा से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग उठाई।

भाकियू प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कविता मीना से सिंभावली शुगर मिल पर किसानों को गन्ना भुगतान 251 करोड़ बकाया है, जिसमें 19 प्रतिशत की भुगतान किया गया है। ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर 106 करोड़ बकाया है जिसमें 10 प्रतिशत ही भुगतान किया गया है। दोनों शुगर मिलों से किसानों का भुगतान कराया जाए। सभी लेखपालों के सहायक हटाने,आवारा पशुओं द्वारा हो रही किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई कराने,बैनामों के अनुसार किसानों को जमीन अधिग्रहण में उसका रेट दिलाने,किसानों के जमीन की खतौनी में नाम सही कराने की प्रक्रिया को सरल बनाने, एनसीईआरटी की किताबें हापुड़ जिले में उपलब्ध नहीं है उपलब्ध कराने,अमीपुर नगोला में सिंचाई विभाग द्वारा भर्जन पूठ शाखा का पुल पास हो गया है लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो रहा है,बिजली विभाग व सिंचाई विभाग के आपसी विवाद के कारण, इसका जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल में राधेलाल त्यागी,मोनू त्यागी, कटार सिंह,राजेंद्र सिंह,महेंद्र त्यागी,जयकरण बंसल, सर्वेश त्यागी, पारुल त्यागी,लक्की त्यागी आदि शामिल रहे।
——–

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page