ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेस जनों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि, गांधी प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने दी बापू को श्रद्धांजलि

कांग्रेस जनों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि, गांधी प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने दी बापू को श्रद्धांजलि

हापुड़

हापुड़। कांग्रेस जनों ने नगर पालिका परिषद स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने महात्मा गांधी के जीवन को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए चंपारण आंदोलन, खेड़ा आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन जैसे कई अभियान राष्ट्र के लोगों के साथ मिलकर चलाएं। महात्मा गांधी जी के इन अथक प्रयासों व आंदोलनों से ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से बाहर निकाला जा सका। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जीवन भर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया था। पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा ने महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज देश गांधी के बनाए सिद्धांतों पर चलने के लिए तत्पर है और हर किसी को बापू से प्रेरणा लेते हुए उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी पति अरुण वर्मा (राजा) ने बापू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार करने के समर्थक अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गईं थी जिसने भारत सहित पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाने के पश्चात कांग्रेस जनों ने “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” की शुरुआत की। जो कि ग्राम सिमरौली से शुरू होकर भडंगपुर, बडौदा सिहानी होते हुए नेहरू चौक पर समाप्त हुई। कांग्रेस जनों ने पदयात्रा करते हुए लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद की। पदयात्रा ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी के नेतृत्व में निकाली गई। पदयात्रा के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी ने कहा हैं कि ये पदयात्रा उनके नेता आदरणीय राहुल गांधी जी के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में हर ब्लॉक स्तर पर निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा हैं कि जिस तरह से उनके नेता राहुल गांधी जी राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक निकाल रहे है। ठीक इसी तरह से उत्तर प्रदेश के हर ब्लॉक में यह यात्रा हर गांव गांव निकाली जा रही हैं। इस पदयात्रा का उद्देश्य हर गांव गांव लोगों के बीच जाकर उन्हें ये विश्वास दिलाना हैं कि उनके साथ हो रहे अन्याय में कांग्रेस पार्टी उनके साथ पूरे जी जान से खड़ी हैं और वह उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेगी। उन्होंने कहा हैं कि आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं, प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त हैं, गैस सिलेंडर और घर के राशन का सभी सामान महंगा होने से महिलाओं का घर चलाना दूभर हो गया हैं। युवा रोजगार के लिए सड़क पर बैठकर आंदोलन करते हैं तो सरकार उन्हें रोजगार देने की बजाय उन पर लाठियां बरसा देती हैं। जो कि सरकार के तानाशाही रवैए को दर्शाता हैं। उन्होंने कहा हैं कि लोगों के साथ हो रहे इसी अन्याय के लिए लोगों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देश, प्रदेश, जिला, शहर, ब्लॉक और गांव गांव जाकर पदयात्रा कर रहा है और लोगो को भरोसा दिला रहा है कि उनकी लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी हैं। देश में राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा को भरपूर समर्थन लोगों से मिल रहा है। ग्राम सिमरौली से शुरू हुई पदयात्रा का स्वागत पूर्व ग्राम प्रधान अमरनाथ शर्मा ने किया। इसी बीच पूर्व सरकारी अधिकारी और भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। ग्राम सिमरौली में पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह ने कहा कि अगर आप देश में बदलाव चाहते हैं तो राहुल गांधी को चुने, कांग्रेस पार्टी को चुने। इसी बीच विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाकर कांग्रेस जनों ने दर्शन किए और राहुल जी की न्याय यात्रा के सफल होने की कामना की। बाबूगढ़ छावनी में कांग्रेस जनों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ग्राम भडंगपुर में पहुंचकर राजीव शर्मा के आवास पर कांग्रेस जनों ने लोगों के बीच बैठक की और न्याय यात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस जनों ने हाथ में तिरंगा लेकर ग्राम भडंगपुर में पदयात्रा की और ग्राम बड़ौदा सिहानी को रवाना हुए और पदयात्रा की। यात्रा का समापन नेहरू चौक पर हुआ।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब , अरुण वर्मा (राजा), सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर आशाराम शर्मा, सुबोध शास्त्री, देवेंद्र कुमार, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, सावन चौधरी, अब्दुल कलाम, भरतलाल शर्मा, निसार खान, मुजम्मिल, शाएदा, रूमी जेहरा, हरीश गर्ग, आई सी शर्मा, अंकुर अग्रवाल, जस्सा सिंह, शिवम, अनूप कर्दम, यश, सविता गौतम, जितेंद्र अग्रवाल, वाइके शर्मा, जाहिद हुसैन, कुसुमलता, रविंद्र गुर्जर, जोगेंद्र तोमर आदि लोग मौजूद रहे.!

jmc
jmc


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page