M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से कई समस्याएं दूर होती हैं

रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से कई समस्याएं दूर होती हैं

लाइफस्टाइल:

धनिया आपको हर रसोई में आसानी से मिल जाएगा। इसका उपयोग भोजन में मसाले के रूप में किया जाता है। यह खाने को स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिये के बीज बहुत स्वास्थ्यवर्धक होते हैं. ये आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं. धनिये के बीज में विटामिन-सी, विटामिन-के और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट धनिये का पानी पीते हैं तो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे बनाने का तरीका।

इम्युनिटी मजबूत होता है

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धनिये के बीज आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। इन बीजों को पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो धनिये का पानी आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है।



वजन कम करने में सहायक

आप अपने वजन घटाने वाले आहार में धनिये का पानी भी शामिल कर सकते हैं। इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। आप इसे डिटॉक्स वॉटर के रूप में पी सकते हैं। यह ड्रिंक वजन कम करने में काफी मददगार हो सकती है.



आंखों के लिए फायदेमंद

धनिया में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाते हैं। आंखों के स्वास्थ्य के लिए रोजाना धनिया का पानी पी सकते हैं।



बालों को मजबूत बनाता है

धनिया कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के और अन्य तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। सुबह धनिये का पानी पीने से बालों का झड़ना और टूटना कम हो सकता है। इसके अलावा, आप धनिये का तेल या हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



इस तरह बनाएं धनिया का पानी

  • एक बाउल में पानी लें, इसमें एक चम्मच धनिया के दानेडालें।
  • अब इस पानी को उबाल लें।
  • जब पानी आधा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
  • अब इसे छान लें और गुनगुना होने पर पिएं।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page