नगदी व जेवरात लेकर तीन दिन से लापता दो सगी नाबालिग बहनों का नहीं मिला सुराग, अपहरण का आरोप

नगदी व जेवरात लेकर तीन दिन से लापता दो सगी नाबालिग बहनों का नहीं मिला सुराग, अपहरण का आरोप
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में
नगदी व जेवरात लेकर तीन दिन से लापता हुई दो सगी नाबालिग बहनों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने गांव के ही युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी दो बेटियां 15 और 14 साल की हैं। दोनों बृहस्पतिवार की सुबह घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गईं। बेटियां अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के गहने, 20 हजार रुपये की नकदी व कुछ दस्तावेज भी ले गईं। तलाश करने के दौरान जानकारी मिली कि गांव का ही रहने वाला युवक उनकी दोनों बेटियों को बहका-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












