बुजुर्ग महिला की पीटकर हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़ थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय में युवती भगाने के शक में हुई मारपीट की घटना में घायल महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को आरोपित के माता-‘पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब आरोपित का भाई फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मंगलवार शाम को मोहल्ला तगासराय में सतीश सैनी, उसकी पत्नी निर्मला और पुत्र सागर व तरुण ने पड़ोसी रुग्गन प्रजापति और उसकी पत्नी सरोज उर्फ सत्तो, पुत्र संजीत व पुत्रवधू के साथ युवती भगाने के शक में गाली-गलौज की। इस दौरान सागर ने रुग्गन को उनके घर में बंद कर दिया और सरोज को जबरन घसीटते हुए मोहल्ले में ले जाकर बेरहमी से पीटा। मारपीट में सरोज गंभीर रूप से घायल हो गईं और दिल्ली ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।












