ATMS College of Education Menmoms
News

जिला जज की जानकारी न देने पर अधिवक्ता को मिली धमकी

गाज़ियाबाद:-फोन करने वाले ने अधिवक्ता को फोन कर जज को अपना रिश्तेदार बताकर जिला जज के बारे में जानकारी मांगी। जानकारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। वकील का आरोप है कि फोन करने वाला गाली-गलौज कर रहा था। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.अधिवक्ता अखिल कुमार त्यागी का कहना है कि उन्हें 30 अप्रैल की देर शाम एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि उसका नाम इलाहाबाद के जस्टिस सुशील वर्मा के भतीजे प्रवीण मोहन है और सभी जज उसके रिश्तेदार हैं। काम मांगने पर फोन करने वाला बदतमीजी करने लगा और अपने ससुर को जिला जज होने की बात कहने लगा। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के सीजेएम के बारे में पूछा तो उन्होंने यह कहकर फोन काट दिया कि उन्हें नहीं पता. आरोप है कि कुछ देर बाद फोन करने वाले ने दोबारा फोन कर सीजेएम के बारे में पूछा तो उन्होंने जानकारी देने से मना किया तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. अधिवक्ता का कहना है कि प्रवीण नाम का व्यक्ति करीब दो साल पहले उनके चेंबर में आया था। उस दौरान भी उन्होंने जजों से कहा था कि वह उनके रिश्तेदार हैं। अधिवक्ता का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह व्यक्ति जजों को रिश्तेदार बताकर दुर्भावना दिखाता है। मामले में अधिवक्ता ने कविनगर थाने में प्रवीण मोहन नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page