ATMS College of Education Menmoms
News

70 साल के बुजुर्ग से किया कुकर्म, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर वसूलें रूपयें


हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में जंगल में गए 70 वर्षीय बुजुर्ग से दो युवकों ने नशीला पर्दाथ पिलाकर कुकर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 34 हजार रुपए की अवैध वसूली की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब एक साल पहले वह गांव के जंगल में गया हुआ था। इसी बीच गांव का ही रहने वाला युवक अपने

साथी के साथ वहां पहुंचा। जिन्होंने बातचीत करने के दौरान उसे शीतल पेय पीने के लिए दिया। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ कुकर्म कर वीडियो बना लिया। और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर उससे 34 हजार रुपये वसूल लिए ।
पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद करते हुए उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page