ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

छुट्टा पशुओं,बंदरों व कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की कांग्रेस के पूर्व विधायक ने की डिप्टी सीएम से मांग

हापुड़।

शहर की पॉश कालोनियों में छुट्टा पशुओं,बंदरों व कुत्तों से आतंक का मामला उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक के दरबार में कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह द्वारा पहुंचाया गया है। पशुओं,बंदरों व कुत्तों द्वारा आये दिन हमला कर महिला,बच्चों व बुजुर्ग लोगों को घायल किया जा रहा है।
कांग्रेस से हापुड़ विधायक सभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक को पत्र सौंपकर बताया कि हापुड़ शहर की पॉश कालोनी श्रीनगर,शिवपुरी,राधापुरी,देवलोक,स्वर्ग आश्रम रोड,पटेलनगर,रेवती कुंज,ज्ञानलोक आदि में वर्तमान समय में आवारा छुट्टा पशुओं,बंदरों व कुत्तों का अत्यधिक आतंक बना हुआ है। आये दिन महिलाओं,बच्चों व बुजुर्ग लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे है। इसकी जानकारी देने के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन ने इस ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा है।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि उक्त मामले में सम्बंधित विभागों को समस्या का समाधान करने के निर्देश जारी किये जाये,समस्या का समाधान होने पर पॉश कालोनी की जनता सदैव आपकी आभारी रहेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page