ATMS College of Education Menmoms
NewsSimbhaoliUttar Pradesh

दूल्हे के घर के बाहर धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में चचेरे भाई ने ही दी थी बरात को श्मशान बनाने की धमकी

सेना में कार्यरत आरोपी की जम्मू के ऊधमपुर में है तैनाती, गिरफ्तारी के प्रयास शुरू

सिंभावली। सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में शादी से पहले दूल्हे के घर के बाहर धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में नया खुलासा हुआ है। घर के बाहर धमकी भरा पोस्टर चस्पा कर बरात को श्मशान बनाने की धमकी देने वाला कोई और नहीं दूल्हे का चचेरा भाई ही था। आपसी पारिवारिक रंजिश के चलते उसने इस कृत्य को अंजाम दिया। आरोपी सेना में है और फिलहाल जम्मू के ऊधमपुर में तैनात है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

गांव सिंभावली के फरीदपुर निवासी युवक का रिश्ता गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हुआ था। 16 फरवरी को बरात जानी है। कुछ दिन पहले कुछ बाइक सवार गांव फरीदपुर व्यक्ति के घर के बाहर पहुंचे थे। इन लोगों ने दूल्हे के घर के अंदर ज्वलनशील पदार्थ की बोतल फेंककर फायरिंग कर दी।

इसके अलावा घर के बाहर एक पोस्टर चस्पा कर दिया। जिसमें लिखा गया कि वह दुल्हन का आशिक है और दूल्हा बरात लेकर गांव आया तो बरात को श्मशान बना देगा। घटना के बाद पूरा परिवार सहम गया था और मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की तो घटना की परत खुलनी शुरू हो गई। दूल्हे का चचेरा भाई अंकित जो फिलहाल सेना में है और घटना के दौरान छुट्टी लेकर घर आया था। वह ताऊ के परिवार से रंजिश रखता था, उन्हें बदनाम और परेशान करने के लिए उसने ही इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। मोबाइल की लोकेशन की जांच करने पर पुलिस को सारा मामला समझ में आ गया।

इस संबंध में आरोपी ने अपने ताऊ के लड़के और उसकी पत्नी को धमकी भी दी थी, इसकी भी पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में भी आरोपी ने खुद ही जिला न्यायालय में अपनी अंतरिम जमानत पर अर्जी दाखिल की है। कोर्ट के माध्यम से ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page