ATMS College of Education Menmoms
News

16 अगस्त को चैम्बर ऑफ कॉमर्स में लगेगा रक्तदान शिविर,
रक्त देने से हमे कोई नुकसान नहीं होता हमारा शरीर 24 घंटे में रक्त पूरा कर लेता है -हिमांशु जैन,मुदित मोहन अग्रवाल ,कमल अग्रवाल

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

भारत विकास परिषद युवा शक्ति के तत्वावधान में 16 अगस्त को चैम्बर ऑफ कॉमर्स में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शाखा उपाध्यक्ष हिमांशु जैन ने कहा कि हमारी शाखा ने 2022 में जून में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया था उसी प्रकल्प को आगे जारी रखते हुए इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. हिमांशु जैन ने कहा कि रक्त दाता है जीवन दाता इससे बढ़कर केवल विधाता.

सचिव मुदित मोहन अग्रवाल ने बताया कि हमारी शाखा का प्रत्येक सदस्य इस रक्तदान शिविर को रक्तदान मेला बनाने में लगा है. सभी सदस्य इस मेले में रक्तदान स्वयं तो करेंगे ही अपने मित्रों को भी लाएंगे, मुदित जी ने हापुड़ की जनता से अपील की कि सभी इस रक्तदान मेले में भाग ले।

कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने कहा कि हम अपनी पूर्ण मेहनत से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे है और हमे हापुड़ की जनता से भी बहुत आशा है कि वो इस कार्य में हमारा साथ देगी, कमल जी ने कहा कि रक्त देने से हमे कोई नुकसान नहीं होता हमारा शरीर 24 घंटे में रक्त पूरा कर लेता है।

कार्यक्रम संयोजक हर्षित गर्ग ने बताया कि इस दिन सभी रक्तदान करने वाले रक्तवीर का सम्मान भी किया जाएगा. हर्षित जी ने सभी हापुड़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि कभी भी किसी को भी रक्त की परेशानी नहीं हो. हमारी संस्था के प्रत्येक सदस्य इस रक्तदान मेले में कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रम संयोजक अंकुर गोयल सचिन गुप्ता अंकुश जैन संजय बंसल का सहयोग कर रहे है.

अध्यक्ष सचिन गोयल ने कहा कि हमारी संस्था सेवा और संस्कृति के कार्य करती रहती है. इस वर्ष भी हमारी संस्था काफी स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता भी करा रही है. सचिन ने कहा कि हापुड़ की जनता इस रक्तदान शिविर को रक्तदान मेले में बदल देगी और रक्त की कभी भी हापुड़ में कमी नहीं होने देगी।

इस मौके पर सचिन गोयल, हिमांशु जैन ,मुदित मोहन अग्रवाल विकास गर्ग विनय गोयल, कमल अग्रवाल हर्षित गर्ग अंकुश जैन,अंकुर गोयल,
संजय बंसल सचिन गुप्ता आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page