डीएम का चला चाबुक, शस्त्र लिपिक निलंबित,सीडीओ के स्टोनो का किया स्थानान्तरण

हापुड़।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय द्वारा की कड़ी कार्यवाही से जिले के अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। सूत्रों की मानें तो जिलाधिकारी के आदेशों का पालन नहींं करने पर डीएम ने शस्त्र अमिता को निलंबित कर गढ़मुक्तेश्वर तहसील से सम्बंध कर दिया। जबकि मुख्य विकास अधिकारी के स्टोनो सुनील कुमार को जनपद के सिंभावली ब्लाक में स्थानान्तरण कर दिया गया।
जिलाधिकारी कार्यालय में अमिता मिश्रा लिपिक के पद पर तैनात थीं। उन पर रायफल्स क्लब का प्रभार भी था। आदर्श नगर की एक महिला के घर का बिजली कनेक्शन बिल जमा नहीं होने पर उसे डिस्कनेक्ट कर दिया गया था।
उसने जिलाधिकारी से फरियाद कर बिल जमा करने में सक्षम नहीं होने की बात कही थी। इस पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने महिला के बिल का 50 हजार रुपये रायफल्स क्लब के खाते से देने का आदेश दिया था। चार महीने बीत जाने के बाद भी इन आदेशों का पालन नहीं किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने मामले में अमिता मिश्रा को निलंबित करने के साथ ही एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर के आफिस से संबद्ध किया गया है।
वहीं आदेशों का पालन नहीं करने और कार्य में लापरवाही पर सीडीओ के स्टेनो सुनील कुमार का तबादला सिंभावली बीडीओ आफिस में कर दिया गया है। बीडीओ के स्टेनो सुनील कुमार द्वितीय को सीडीओ का स्टेनो बनाया गया है।











