M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सपा नेता की कोठी गिराए जाने से सपा कार्यकर्ताओं में उबाल, मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने का किया प्रयास , पुलिस ने दिखाई सख्ती

सपा नेता की कोठी गिराए जाने से सपा कार्यकर्ताओं में उबाल, मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने का किया प्रयास , पुलिस ने दिखाई सख्ती

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना,/रिशु)।

सदर तहसील के गांव में तालाब की भूमि पर बनी सपा जिला उपाध्यक्ष की कोठी को बुल्डोजर की मदद से ध्वस्त करने को लेकर सपा कार्यकत्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को सपा कार्यकत्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विफल कर दिया।

हापुड़ के गांव नंगोला में सपा जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई होने से हापुड़ के राजनीतिक माहौल गरमा गया। गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर तैनात पुलिस बल ने हस्तक्षेप करते हुए पुतला कार्यकर्ताओं से छीन लिया। इसके बाद कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस की कार्रवाई के चलते पुतला दहन नहीं हो सका, जिससे प्रदर्शनकारियों में और नाराजगी देखने को मिली।



सपा नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित है, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इलाके में स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page