ATMS College of Education Menmoms
News

सरकार घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों को कम कर आम जनता को राहत दें-महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष स्वप्निल शर्मा

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के हापुड़ पहुंचने पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत

हापुड़ । महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा जनपद हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर. जी.सुमंगलम फार्म हाऊस में पहुंची,जहां महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले 7 सालों में दुगनी से ज्यादा बढ़ गई हैं। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ जाने से गृहणियों पर खास असर पड़ा हैं और महिलाएं लकड़ी के चूल्हे जलाने पर मजबूर हो गई हैं। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि महिलाएं संगठित होकर अपने क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जाकर महिलाओं को जागरूक करें और भाजपा सरकार की विफलताएं लोगों तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करें। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा ने कहा कि आज भाजपा सरकार की गलत नीति के चलते खाद्य तेल से लेकर खाने पीने की सभी चीजें महंगी हो गई हैं। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में युवा बेरोजगार हैं बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर प्रदेश सरकार उन्हें सिर्फ लाठियां खिला रही हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गजराज सिंह,पूर्व पीसीसी सदस्य नवरत्न त्यागी,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा,भारती त्यागी शर्मा (महिला कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर),भगवती शर्मा(पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष), भी पहुंचे और अपने अपने विचार लोगों के समक्ष व्यक्त किए। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने डॉक्टर पुष्पा वर्मा,सुषमा तोमर,द्रोपदी,कंचन आदि महिलाओं को कांग्रेस ज्वाइन कराई। जिन्हें महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने पटका व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन भी किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मांग की हैं कि देश की आम जनता को महंगाई से जल्द निजात दिलाई जाएं। महंगाई से आम लोगों का घर चलाना और जीवन जीना दूभर हो गया हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में राधा रानी,मीनू शर्मा,नीतू,कमलेश,मधु,सुनीता,कंचन,कृष्णा,शीला,रेखा,सीमा, बाला,रजनी शर्मा,सविता गौतम, विलक्षणा,अर्चना,जोया खान, आर्फिया,कुसुमलता,शर्मिष्ठा,मुन्नी देवी,अनिता देवी,विमलेश देवी,आदि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता और पूर्व सभासद प्रेम शर्मा,नरेश कुमार भाटी,गौरव गर्ग,दीपक मोघे,सुमित कुमार,भरतलाल शर्मा,अनूप कर्दम, तारेश्वर त्यागी, आदि मौजूद रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page