M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस करेगी बैलगाड़ी से विरोध प्रदर्शन


हापुड़। रविवार को रेलवे रोड स्थित रेवती कुंज में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के आवास पर एक बैठक पूर्व विधायक गजराज सिंह के नेतृत्व में की गई। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू” के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी जनपद हापुड़ में कल 12 जुलाई दिन सोमवार को पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेसियों द्वारा यह प्रदर्शन बैलगाड़ी/तांगा द्वारा गांधी प्रतिमा से शुरू होकर गोल मार्किट,सर्राफा बाजार,पुराना बाजार होते हुए सिकंदर गेट तक किया जाएगा।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस जन कार्यक्रम में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अभिषेक गोयल ने अपील की हैं कि अधिक से अधिक कांग्रेस जन सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने हेतु गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हो।
बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा,प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी,प्रदेश महासचिव सेवादल अंकित शर्मा, अरविंद शर्मा, एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी,सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान खान,शहर उपाध्यक्ष अमित सैनी,शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,सेवादल उपाध्यक्ष अनूप कुमार कर्दम,शहर सचिव भरतलाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page