M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

वन विभाग द्वारा रास्ता ना देने पर बिल्डर ने एचपीडीए अधिकारियों को भेजें नोटिस, आरोप निराधार -वीसी डॉ. नितिन गौड़

वन विभाग द्वारा रास्ता ना देने पर बिल्डर ने एचपीडीए अधिकारियों को भेजें नोटिस, आरोप निराधार -वीसी डॉ नितिन गौड़

, हापुड़।

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना में प्रोजेक्ट में वन विभाग द्वारा रास्ता ना मिलने से क्षुब्ध बिल्डर ने प्राधिकरण के अधिकारियों को अधिवक्ता के द्वारा लीगल नोटिस भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड स्थित आनंद बिहार योजना में सोबती बिल्डवेल लिमिटेड द्वारा 10 हजार वर्ग मीटर भूमि खरीदी है, जिस पर दो 25-25 मंजिला टावर और सामने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित है।

कंपनी के एमडी चरनपाल सिंह सोबती ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा आवंटित जगह में जब निर्माण कार्य शुरू करने लगे तो वन विभाग ने पेड़ काटने और रास्ता देने से साफ इंकार कर दिया।

दिल्ली के सोबती बिल्डवेल लिमिटेड के प्रतिनिधि लाखन सिंह ने दावा करते हुए बताया कि उनके प्लॉट के सामने 19 पेड़ और पावर लाइन का बड़ा प्लेटफार्म है, जिसे हटाए बिना निर्माण संभव नहीं। लेकिन वन विभाग ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि यह भूमि उनकी है और यहां से प्लॉट पर रास्ता नहीं बनाया जा सकता।

वीसी डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि बिल्डर द्वारा लगाए जा रहे आरोप ग़लत है। वन विभाग द्वारा एनओसी दी जा रही है। काफी प्रोजेक्ट में एनओसी दी गई है। बिल्डर पोर्टल पर एप्लाई कर एनओसी ले सकता है, लेकिन प्राधिकरण किसी भी हालत में अपने स्तर से कोई खर्चा नहीं करेगा। बिल्डर ने उन्हें नोटिस भेजा है,चाहे तो वह संतुष्ट ना होने पर कोर्ट जा सकते हैं या फिर प्लॉट सरेंडर भी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आंवटी द्वारा अभी तक पूरी पेमेंट जमा नहीं करवाई गई है और कुछ किस्तें भी डिफाल्ट हुई थी। वहां पर पेड़ों को हटाने की भी आवश्यकता नहीं है, क्योंकि काफी उनके बीच में काफी गेप है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page