M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नाबालिग की आत्महत्या की घटना के बाद एसपी ने किया जिलें में थाना प्रभारियों सहित आठ इंस्पेक्टर को इधर से उधर, दो दिन पूर्व ही लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को किया था निलम्बित

नाबालिग की आत्महत्या की घटना के बाद एसपी ने किया जिलें में थाना प्रभारियों सहित आठ इंस्पेक्टर को इधर से उधर, दो दिन पूर्व ही लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को किया था निलम्बित

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा सोसाइड किए जाने की घटना के बाद एसपी ने जिलें की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पांच थाना प्रभारियों सहित आठ इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया है।

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह के अनुसार एसपी पीआरओ पद से इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को सिंभावली थाना का नया प्रभारी
व सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह को प्रभारी डीसीआरबी/रीट सेल , हाफिजपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चौहान को धौलाना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि धौलाना थाना प्रभारी नीरज कुमार को गढ़ मेला का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक के वाचक पद से इंस्पेक्टर श्योपाल सिंह को हटाकर कोतवाली पिलखुवा का प्रभारी बनाया गया है। पिलखुवा कोतवाली के प्रभारी पटनीश यादव को अब देहात कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी रिट सेल/डीसीआरबी रघुराज सिंह को पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। जदीद चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार को हाफिजपुर थाना प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



उल्लेखनीय है कि एसपी ने दो दिन पूर्व ही लापरवाही बरतने पर देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता व चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया था।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page