M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दिल्ली में 16 साल की लड़की की सड़क पर हत्या:बॉयफ्रेंड ने ही चाकू से वार किए, 6 बार सिर पर पत्थर पटका

दिल्ली में 16 साल की लड़की की सड़क पर हत्या:बॉयफ्रेंड ने ही चाकू से वार किए, 6 बार सिर पर पत्थर पटका

साक्षी की हत्या का CCTV फुटेज, इसकी पुलिस ने पुष्टि की है।

 

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम को हुई वारदात का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल ने साक्षी को रास्ते में रोका और चाकू से कई वार किए। इसके बाद पत्थर से हमला किया।



पुलिस का कहना है कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। साहिल ने साक्षी को कितनी बार चाकू मारे, पोस्टमॉर्टम के बाद इसका पता चलेगा।



कई लोग सड़क से गुजरे, कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश भी की



पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। कई बार चाकू से वार किए। इसके बाद 6 बार साक्षी पर पत्थर पटका। लगातार लात से मारता रहा।



चाकुओं से मारने के बाद साहिल वहां से चला गया, कुछ सेकंड बाद लौटा और सड़क पर पड़ी साक्षी पर पत्थर पटकने लगा।



हत्या के बाद साहिल फरार हो गया। वारदात के दौरान कुछ लोगों ने साहिल को रोकने की कोशिश भी की थी। हत्या तब हुई, जब साक्षी अपनी दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी। पुलिस साहिल की तलाश कर रही है।



पुलिस बोली जल्द गिरफ्तारी होगी



दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा ने कहा- शाहबाद डेयरी के पास एक हत्या का मामला सामने आया था। एक टीम का गठन किया गया है और जांच चल रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page