इंटरएक्टिव ब्रोकर्स इंडिया लिमिटेड का कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने महिला से की 6.90 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

इंटरएक्टिव ब्रोकर्स इंडिया लिमिटेड का कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने महिला से की 6.90 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक महिला से इंटरएक्टिव ब्रोकर्स इंडिया लिमिटेड का कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने
6.90 लाख रुपए की ठगी कर ली । पीड़िता ने मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के रेलवे रोड निवासी आचल गुप्ता ने बताया कि 18 मार्च 2025 को स्टारलाइट क्लब 106 ग्रुप से जुड़े एक व्यक्ति ने उनसे व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया। उस व्यक्ति ने खुद को इंटरएक्टिव ब्रोकर्स इंडिया लिमिटेड का कर्मचारी बताया। उसने शेयर बाजार में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।
गुप्ता ने भरोसा करके 4.88 लाख रुपये एक आईपीओ में निवेश किए। साथ ही उन्होंने 1.75 लाख रुपये सर्विस फीस के रूप में भी जमा किए। कुछ समय बाद जब उन्होंने निवेश की राशि निकालने की कोशिश की, तो ठग ने बताया कि उनका पैसा गलत खाते में चला गया है। ठग ने यह भी कहा कि बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया है। खाता अनफ्रीज करने के लिए ठग ने एक लाख रुपये और मांगे। तब गुप्ता को ठगी का अहसास हुआ। लेकिन तब तक वे 6.90 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर चुके थे।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।












