M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) के संरक्षक बने कमलेश कुमार घिल्डियाल व डॉ. वासुदेव शर्मा

हापुड़। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) के प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के नेतृत्व में संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा जी और अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी एवं समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष के
गुरु कमलेश कुमार घिल्डियाल (गुरु जी) के यहां इंद्रलोक कॉलोनी हापुड़ स्थित कार्यालय पर महासभा का आयोजन किया गया।जिसमें संरक्षक पद है हेतु कमलेश कुमार घिल्डियाल (गुरु जी)और
डॉ. वासुदेव शर्मा का निर्विरोध हर्षोल्लास के साथ चयन किया गया। महासभा के लिए यह बहुत ही गर्व की बात हैं।और महासभा को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे।महासभा इन दोनों के संरक्षण में तथा इनके मार्गदर्शन से आगे शैक्षिक,सामाजिक और धार्मिक कार्यों का आयोजन किया करेगी। महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया की इन दोनों संरक्षक के पद ग्रहण से महासभा को नई दिशा और मजबूती प्रदान होगा।
इन दोनों संरक्षक के पद ग्रहण से सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों के मन प्रफुल्लित हैं और गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इस महासभा में संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने दोनों को महासभा का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र एवं सेहरा और माल्यार्पण कर नियुक्ति पत्र देकर दोनों संरक्षक श्रेष्ठ जानों का सम्मान और महासभा में स्वागत किया गया। दोनों संरक्षक कमलेश कुमार घिल्डियाल(गुरु जी)ने और डॉ.वासुदेव शर्मा ने अपने संबोधन में महासभा के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों को आशीर्वाद वचन दिए। अपने सम्बोधन में बताया की वो अपने दायित्व को पूरी निष्ठा,ईमानदारी के साथ निभाएंगे और महासभा के नाम को बुलंदियों तक ले जाने में पूर्ण सहयोग करेंगे और महासभा द्वारा आयोजित शैक्षिक,धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
महासभा के पधादिकारियो ने एवं सदस्यों ने दोनों संरक्षक से आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्होंने हम सब की उज्जवल भविष्य की कामना की महासभा के सभी पदाधिकरियों ने आभार व्यक्त किया ! इस अवसर पर श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा,अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी,
हर्ष पाण्डेय, मनोज मिश्रा सुरेंद्र द्विवेदी, धीरज पाण्डेय,अनमोल (वेदाचार्य), अतुल भगत,ललित शर्मा महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय,प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय आदि उपस्थित रहें !



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page