HapurNewsUttar Pradesh
संगठित गिरोह बनाकर धन वसूलने वाली महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड।
थाना हापुड़ पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में मोहल्ला हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष सुभाष नगर निवासी रजनी फरार चल रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रजनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर सामाजिक, भौतिक व आर्थिक लाभ अर्जित करने के आशय से मारपीट व लोगो के साथ धोखाधड़ी आदि जैसे -जघन्य आपराधिक वारदात कर जनता में भय व आतंक व्याप्त कर अवैध रूप से धनार्जन करती रहती है।












