ATMS College of Education Menmoms
News

एक सप्ताह बाद मां के बाद भाई बहन ने भी दम तोड़ा,एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से मचा हड़कंप

हापुड़। थाना धौलाना के गांव दौलतपुर ढीकरी में 3 सितंबर की की शाम एक घर में खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से झुलसे मां-बेटा-बेटी समेत चार सदस्यों में तीन की मौत हो गई। माँ की मौत के बाद आज बहन-भाई भी जिंदगी की जंग में मौत से हार गए। एक ही घर में तीन मौत होने से हाहाकार मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

दरअसल, 3 सितंबर को रात को शीला पत्नी हरिया परिवार के लिए भोजन पका रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में आग लग गई। आग लगने से शीला और उसके बच्चे राहुल सैनी, चिंकू सैनी और रेनू सैनी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण उनके घर की तरफ दौड़े और किसी तरह घरेलू गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर आग पर काबू पाते का प्रयास किया तथा घर से परिजनों को बाहर निकाला।

घर में मौजूद चारों परिजन बुरी तरह झुलस गए थे। लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चारों को गंभीर हालत में चिकित्सक ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। आग लगने के समय हरिया घर पर मौजूद नहीं था। आग इतनी भयानक थी कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से सभी घायलों को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था।

गांव दौलतपुर में खाना बनाने के दौरान आग कांड में तीन दिन पूर्व मां शिमला देवी उपचार के दौरान मौत हो गई थी और आज भाई नीरज व बहन रेनू की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जिस घटना से गांव में मातम पसरा गया हैंएक ही घर में तीन मौत से हाहाकार मच गया। गांव में मातम छा गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page