किस डे पर पार्क में हंगामा, प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई, हुआ हंगामा

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के गढ़ रोड़ पर अटल पार्क में किस डे पर मिलने पहुंचे एक प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया , जिससे जमकर हंगामा हुआ।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के अटल पार्क में एक प्रेमी युगल किस डे पर मिलने पहुंचा था। दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लियाऔर मौके पर ही युवक की जमकर पिटाई कर दी।
घटना के दौरान पार्क और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब 15 से 20 मिनट तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी
तरह मामला शांत कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले पार्क के भीतर बहस और हाथापाई हुई, इस दौरान युवक को कई थप्पड़ और घूंसे मारे गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगोंनेबीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन परिजन काफी देर तक आक्रोश में रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो जानकारी लेकर जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












