M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
DelhiHapurNewsUttar Pradesh

जिले में निकला कोरोना का मरीज, ऑपरेशन से पहले आरटीपीसीआर जांच में हुई पुष्टि

हापुड़ के जसरूपनगर का रहने वाला है 45 वर्षीय मरीज, नौ महीने बाद मिला मरीज

हापुड़। जिले में कोरोना ने फिर दस्तक दी है, जसरूपनगर निवासी एक 45 वर्षीय मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दिल्ली के अस्पताल में मरीज ऑपरेशन के लिए गया था, जो कोरोना संक्रमित मिला। सीएमओ के निर्देश पर परिजनों की जांच की गई, जिसमें सब निगेटिव आए हैं। मरीज फिलहाल खुर्जा स्थित अपने मकान में रह रहा है, जिसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

कोरोना का खतरा टला नहीं है। जिले में लंबे समय से वैक्सीन खत्म है। लोगों का टीकाकरण पूर्ण नहीं हो सका है, ऐसे में अब फिर कोरोना की दस्तक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जसरूपनगर निवासी 45 वर्षीय मरीज के पेट का ऑपरेशन होना था। जिसे परिजनों द्वारा दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया गया।

ऑपरेशन से पहले मरीज की आरटीपीसीआर जांच हुई, इसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीज के आधार कार्ड में जसरूपनगर मोहल्ले का पता लिखा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो पता चला मरीज खुर्जा में काम करता है, जिसका हापुड़ आना-जाना रहता था। मरीज के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों की जांच कराई, इसमें परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दिलचस्प बात यह है कि कोरोना संक्रमित मिले मरीज को दोनों टीके लग चुके हैं और उसके परिजनों का भी टीकाकरण हो चुका है।

टीकाकरण पर उठे सवाल

जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए अब वैक्सीन नहीं है, कई महीने से वैक्सीन संकट चल रहा है। पिछले दिनों कुछ वैक्सीन आई थीं, जो खत्म हो गई हैं। तीसरा टीका लगवाने से करीब पांच लाख लोग वंचित हैं।

रोजाना हो रही 150 से 200 जांच

जिले में रोजाना 150 से 200 जांचे हो रही हैं, कोरोना का मामला सामने आने के बाद अब प्रतिदिन 500 जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जिले के सीएचसी, जिला अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है।



सामान्य है मरीज की हालत

जसरूपनगर का रहने वाला मरीज खुर्जा में काम करता है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजनों की जांच कराई गई, सब स्वस्थ हैं। मरीज की हालत भी सामान्य बनी हुई है, उसे ऑक्सीजन संबंधी या अन्य कोई खास परेशानी नहीं है। संदिग्धों की जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं। – डॉ0 सुनील त्यागी, सीएमओ















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page