ATMS College of Education Menmoms
News

चलती रोडवेज बस में गर्भवती महिला ने दिया स्वस्थ बच्चीं को जन्म, यात्री बने मसीहा

चलती रोडवेज बस में गर्भवती महिला ने दिया स्वस्थ बच्चीं को जन्म, यात्री बने मसीहा

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में दिल्ली-मुरादाबाद जा रही एक रोडवेज बस में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर महिला यात्रियों ने महिला की डिलीवरी करवाई, जिससे एक स्वस्थ बच्चीं का जन्म हुआ । इस दौरान महिला यात्री किसी फरिश्ते से कम नहीं थी। परिवार ने उनका आभार जताया।

जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी मुर्शिद अपनी गर्भवती पत्नी शबीना व दो छोटे बच्चों संग दिल्ली से रोडवेज बस से अपने गांव लौट रहे थे। छिजारसी टोल पार करने के बाद महिला को जैसे को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी, तभी महिला यात्रियों ने मामला संभावते हुए चलती बस में गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाई, जिससे एक स्वस्थ बच्चीं का जन्म हुआ। थाना हापुड़ देहात पर रोडवेज चालक ने तुरंत बस रोकी और देहात थाने पर सूचना दी। पुलिस ने बिना देर किए 108 एम्बुलेंस बुलाई व लहूलुहान हालत में जच्चा
बच्चा को हापुड़ सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में प्रसव कक्ष में मां-बेटी को आवश्यक उपचार दिया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page