HapurNewsUttar Pradesh
85 लाख रुपए का आरोपी गिरफ्तार ,भेजा जेल

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के मुनीम से हुई 85 लाख रुपये की लूट में शामिल फरार आठवें आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुनीम से हुई 85 लाख रुपये की लूट में शामिल आठवें आरोपी अमरोहा निवासी सुहैल को गिरफ्तार कर एक लाख रुपए बरामद किए।
उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र के हाईवे 9 पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास घी व खल व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपये की लूट की थी। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।












