ATMS College of Education Menmoms
News

जवाहर गंज में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, निकाली कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया फूलों से स्वागत

जवाहर गंज में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, निकाली कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया फूलों से स्वागत


हापुड़। नगर के जवाहर गंज में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

 

गुरुवार सुबह कलश यात्रा जवाहर गंज से शुरू हुई और जवाहर गंज, आर्यनगर,गढ़ रोड़ से होते हुए वापस जवाहर गंज में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया।


कथा का शुभारंभ करते हुए
श्रीधाम वृन्दावन के प्रमुख व कथा वाचक श्रद्धेय डॉ शैल बिहारी दास जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।

इस मौके पर अलका कौशिक, भावना अग्रवाल, डॉ सुमन अग्रवाल,रीना अग्रवाल, गौशाला के मंत्री सुरेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, सरिता गुप्ता,करन, संजीव, बिट्टू, यर्थाथ, वैभव,नेहुल,प्रतिष्ठा आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page