सरस्वती बाल मंदिर में प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता, प्रतियोगिताएं छात्रों की प्रतिभा को निखारने में योगदान देती हैं – प्रधानाचार्य सुनील शर्मा

हापुड़
(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)। सरस्वती बाल मंदिर में प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता का बुधवार को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार सदनों (शिवा, केशव, माधव, बंकिम) से बाल व किशोर वर्ग के कुल 16 चयनित छात्रों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में श्री माधव कालेज आफ एजुकेशन एंड टेक्नोलाजी की प्रवक्ता प्रिंसी त्यागी तथा मोनिका ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान, किया।
प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान विद्वान त्यागी (माधव सदन), द्वितीय स्थान दीपेश वर्मा (केशव सदन)
तथा तृतीय स्थान दक्ष सिंह (केशव सदन) ने प्राप्त किया। किशोर वर्ग में प्रथम स्थान निशांत राजौरा (केशव सदन), द्वितीय स्थान अनंत सिंह (माधव सदन) तथा तृतीय स्थान जय निम (शिवा सदन) ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को ट्राफी प्रदान की गई।
प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताएं मात्र आपके पाठ्यक्रम का हिस्सा ही नहीं बल्कि आपके मानसिक व चारित्रिक विकास का भी एक माध्यम है। ये प्रतियोगिताएं छात्रों की प्रतिभा को निखारने में योगदान देती हैं।












