ATMS College of Education Menmoms
News

स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा,सपा कार्यकर्ता ईवीएम की दिन रात कर रहे निगरानी

 हापुड़।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का चुनाव संपन्न होने पर ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा में नवीन मंडी स्थल स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गयी है। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा बल द्वारा कड़ी पहरा दिया जा रहा है। वहीं सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी दिन रात ईवीएम की निगरानी की जा रही है।

    गत 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर बने स्ट्रांग रूम में तीनों विधान सभा की 1181 ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी गयी है। ईवीएम मशीनें रखने के बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। जहां सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

        एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि स्ट्रांग रूम के बाहर केन्द्रीय सुरक्षा बल,दूसरे राज्य की पुलिस व जिला स्तरीय पुलिस द्वारा तीन घेरों में कड़ा पहरा दिया जा रहा है।

     वहीं दूसरी ओर  सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी नवीन मंडी स्थल पर दिन रात मौजूद रहकर ईवीएम की निगरानी कर रहे है। निगरानी करने वालों में सपा के प्रदेश सचिव ललित सिंह एड.सपा मजदूर सभा के राष्टï्रीय सचिव पुरुषोत्तम वर्मा एड.नीरज कुमार,गौरव गोयल,जोगेन्द्र दास,राजकुमार,वसीम अब्बासी,संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page