ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

युवती ने शादी ना करने पर युवक पर एफआईआर दर्ज करवाकर रंगदारी मांगने का आरोप, युवती सहित 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज

हापुड़।

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने जनपद संतकबीरनगर के एक गांव निवासी एक युवती पर शादी ना करने पर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। आरोप है अब युवती अपने परिजनों के साथ दबाव बनाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी ओर मांग रही है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने युवती समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

पीड़ित सागर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया दो वर्ष पहले वह अपने काम से कानपुर गया था। यहां रेलवे स्टेशन पर उसे गांव मुकुंदपुर जिला संतकबीरनगर निवासी रेनू मिली थी। इस दौरान बातचीत करते हुए रेनू ने उसका मोबाइल नंबर भी लिया था। आरोप है वह रेनू के साथ ई-रिक्शा बैठकर स्टेशन से चला गया था। में बात आरोप है कि रेनू उससे शादी की कहने लगी। इंकार पर रेनू ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी थी।

आरोप है कि तीन मार्च 2025 को रेनू ने उसके खिलाफ थाना हरवंश मोहाल जिला कानपुर में झूठा मुकदमा दर्ज कराया। वह थाने पहुंचा और पुलिस से सच्चाई बताई। पुलिस ने झूठी रिपोर्ट मानकर उसे समाप्त कर दियां । इसके बाद भी रेनू उसे फोन कर परेशान करने लगी। रेनू के पिता राजाराम, मां उर्मिला देवी, चाचा राम अगाया, चाचीनिर्मला देवी, चाचा की पुत्री लक्ष्मी, रेनू की बहन निशा व रीता, भाई इंद्रजीत वे रंजीत, रेनू की दोस्त प्रिया सिंह, सोनी यादव और रुचि साहू झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे हैं।

थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि न्यायालथ के आदेश पर रेनू समेत 13 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page