M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भौतिकी मंच के तत्वाधान में आयोजित “निःशुल्क प्रयोगात्मक पुस्तिका वितरण समारोह

हापुड़ । मेरठ रोड स्थित श्री शान्तिस्वरूप कृषि इण्टर कॉलेज की भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला (रमन लैब) में “भौतिकी मंच” के तत्वाधान में “निःशुल्क प्रयोगात्मक पुस्तिका वितरण समारोह” का आयोजन हुआ

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य  प्रभुदयाल जयन्त ने की और संचालन प्रयोगशाला प्रभारी एवं भौतिकी प्रवक्ता डॉ० अजय कुमार मित्तल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं ज़िला विद्यालय निरीक्षक  डॉ० श्वेता पूठिया ने अपने कर कमलों से कक्षा 11 और 12 के विज्ञान वर्ग के 200 से अधिक विद्यार्थियों को डॉ अजय मित्तल द्वारा लिखित एवं प्रकाशित भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक लघु पुस्तिकाओं का निःशुल्क वितरण किया। डॉ पूठिया ने उनके इस अनूठे प्रयास की भूरी भरी प्रशंशा की। उन्होंने बच्चों से भौतिक विज्ञान के सिद्धांतों को समझने के लिए प्रयोगों के महत्व को समझाते हुए उनसे मन लगाकर देश की उन्नति में योगदान के लिए पढ़ाई करने का आह्वान किया। प्रतीक चिह्न के रूप में डॉ अजय मित्तल ने अपने द्वारा लिखी हुई “वेदांकगणित” पुस्तक भेंट की।
डॉ० अजय मित्तल ने बताया कि विद्यालय में ग़रीब घरों के बच्चे अधिक मात्रा में पढ़ते हैं जो पूरे वर्ष किताब नहीं ख़रीद पाते हैं, इसलिए कोरोना काल से पहले से ही वे कक्षा 11 और 12 के बच्चों को एक लघु पुस्तिका के रूप में स्वलिखित “प्रयोगात्मक लघु पुस्तिका” स्वयं प्रकाशित कराकर प्रतिवर्ष उन्हें निःशुल्क वितरित करते हैं। साथ ही रमन लैब से संचालित “भौतिकी मंच लघु-पुस्तकालय” के माध्यम से बच्चों को भौतिक विज्ञान की पाठ्य पुस्तक भी पूरे वर्ष अध्ययन के लिए उपलब्ध कराई जाती है जिसका कि लगनशील और मेहनती बच्चे भरपूर लाभ उठाते हैं।
कार्यक्रम के अवसर पर भौतिकी प्रवक्ता श्री युगल किशोर शर्मा और रसायन प्रवक्ता श्री जगदीश प्रसाद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में श्री करण, राहुल और जयवीर का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री प्रभुदयाल जयन्त ने भौतिकी मंच के द्वारा चलाये जाने वाले अभियानों की सराहना करते हुए जि०वि०नि० महोदया डॉ० पूठिया का आभार प्रकट किया और बच्चों को लैब में नियमित उपस्थित रहकर प्रयोगों के माध्यम विज्ञान विषय को समझने के लिए प्रेरित किया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page