ATMS College of Education Menmoms
News

महापुरुषों की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर मनाई दीपावली,गरीब लोगों को बांटी मिठाई

हापुड़। कांग्रेस जनों ने शहर में स्थापित लालबहादुर शास्त्री,चौधरी चरण सिंह,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू,महात्मा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी आदि विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा पर पहुंचकर दिवाली मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने महापुरुषों की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाई और गरीब लोगों को मिठाई बांटकर दिवाली का त्यौहार बनाया। गरीब लोगों को मिठाई बांटते पर सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि देश में सभी लोग अपने अपने घरों में मान्य लक्ष्मी जी की पूजा कर अपने परिवार के साथ पूरे हर्ष और उल्लास के साथ पटाखे छोड़कर दिवाली बना रहा हैं तो वही कांग्रेस जन भी थोड़ी खुशी के पल गरीब लोगों को मिठाई बांटकर दीवाली का त्यौहार बना रहे हैं। सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने कहा कि देश के निर्माण में स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री,चौधरी चरण सिंह,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी जी का अभूतपूर्व योगदान रहा हैं ऐसे में कांग्रेस जन उनकी प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद कर रहा हैं और दिवाली के इस पावन पर्व को बड़ी ही सादगी के साथ बना रहा हैं।
इस दौरान एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी,निसार पठान,विक्की शर्मा, समीर चौधरी,मोहसिन,सद्दाम आदि कांग्रेस जन मौजूद रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page