HapurNewsUttar Pradesh
प्लाइवुड के भरे ट्रक में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, लाखों रुपए का नुक़सान

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र में आधी रात को हापुड़ में गुजरात से आए प्लाईवुड से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गुरूद्वारा तिराहे पर देर रात प्लाईवुड से भरा एक ट्रक गुजरात से हापुड़ आया था, तभी ट्रक के केबिल में भीषण आग लग गई। जिससे ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।











