M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Entertainment

सोनू सूद ने 1 लाख नौकरियों का किया ऐलान, बोले- बदलेंगे 10 करोड़ जिंदगियां

सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपना एक महत्वाकांक्षी प्लान ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह देश के 1 लाख बेरोजगार लोगों को नौकरी देंगे. सोनू सूद के इस ऐलान के बाद उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) बीते लंबे समय से अपनी दरियादिली के चलते सुर्खियों में हैं. एक्टर कोरोना के बीच परेशान गरीब परिवारों की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. फिर चाहे वह विदेश में फंसे छात्रों को स्वदेश लाने का काम हो या फिर किसान को ट्रेक्टर देने या छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस के लिए मोबाइल उपलब्ध कराना. लेकिन, अब सोनू सूद (Sonu Sood Real Hero) ने जो कदम उठाया है, उससे एक-दो नहीं बल्कि करीब 10 करोड़ लोगों की मदद होगी.

दरअसल, सोनू सूद ने अपना एक महत्वाकांक्षी प्लान ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह देश के 1 लाख बेरोजगार लोगों को नौकरी देंगे. सोनू सूद के इस ऐलान के बाद उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है. सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘नया साल, नई उम्मीदें. नई नौकरी के अवसर और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम. प्रवासी रोजगार अब है गुडवर्कर. आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें.’

sonu sood, sonu sood tweet

इसके साथ ही सोनू सूद ने एक इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए एक लिंक भी शेयर किया है. सोनू सूद के मुताबिक, इस ऐप के जरिए वह 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने की कोशिश कर रहे हैं. नौकरी की तलाश में जुटे बेरोजगारों में सोनू सूद के इस ट्वीट को देखने के बाद नया उत्साह भर गया है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए सोनू सूद के इस साहसिक कदम की तारीफ की है.इसके अलावा एक्टर ने झारखंड की एक शूटर की मदद का भी ऐलान किया है. सोनू सूद ने इस शूटर को जर्मन राइफल देने का वादा किया है. उन्होंने हमेशा की तरह सोशल मीडिया के जरिए धनसार की रहने वाली महिला खिलाड़ी कोनिका लायक की मदद का ऐलान किया है.









Source link









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page