ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की हुई अलग अलग मौत, परिजनों में शोक की लहर

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की हुई अलग अलग मौत, परिजनों में शोक की लहर
हापुड़। जिलें के दो थाना क्षेत्रों में अलग अलग दो व्यक्तियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात ट्रेन
से गिरकर एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले एक ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
उधर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौताई निवासी आमिल (18 ) घर से किसी काम के लिए जंगल में गए थे। वहां गांव बदरखा के सामने जंगल में रेलवे लाइन को पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आने से वह उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन से टकराने पर आमिल की मौके पर ही मौत हो गई।












