ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में की हापुड़ वासियों की तारीफ,प्राकृतिक धरोहर को फिर से जीवित किया हापुड़ वासियों ने

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में की हापुड़ वासियों की तारीफ,प्राकृतिक धरोहर को फिर से जीवित किया हापुड़ वासियों ने

हापुड़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में हापुड़ की विलुप्त हुई नीम नदी को पुनर्जीवित करने की तारीफ करते हुए कहा कि
हापुड़ वासियों ने प्राकृतिक धरोहर को फिर से जीवित किया।जो एक अच्छा प्रयास हैं। नीम नदी के उद्गम स्थल गांव दत्तियाना के ग्रामीणों में भी इसको लेकर हर्ष की लहर दौड़ गई है।

पीएम मोदी ने कहा” यूपी के हापुड़ जिले में लोगों ने मिलकर के एक विलुप्त नदी को पुनर्जीवित किया है। यहां काफी समय पहले नीम नाम की एक नदी हुआ करती थी। समय के साथ वो लुप्त हो गई। लेकिन, स्थानीय स्मृतियां और जन-कथाओं में उसे हमेशा याद किया जाता रहा। आखिरकार, लोगों ने अपनी इस प्राकृतिक धरोहर को फिर से सजीव करने की ठानी। लोगों के सामूहिक प्रयास से अब नीम नदी फिर से जीवंत होने लगी है। नदी के उद्गम स्थल को अमृत सरोवर के तौर भी विकसित किया जा रहा है।

नीम नदी की महत्वपूर्ण जानकारी
नीम नदी तीन जिलों से होकर गुजरती है। इसका उद्गम हापुड़ जिले के दत्तियाना गांव में है। यह ऐतिहासिक गांव है। बताया जाता है कि यह ऋषि दत्तात्रेय की तपोस्थली रही है। उन्हीं के नाम पर गांव का नाम भी दत्तियाना पड़ा है। यह नदी दत्तियाना से राजवाहा के साथ होते हुए साइफन के जरिए राजवाहा को पार करती है। यह नदी हापुड़ जिले के 14 गावों से होकर गुजरते हुए बुलंदशहर जिले में पहुंच जाती है। हापुड़ में इसकी लंबाई 14.2 किमी, 134 किमी बुलंदशहर में और 40 किमी अलीगढ़ में है। अलीगढ़ में यह नदी काली नदी में जाकर मिलती है। जो बाद में गंगा में जाकर विलय हो जाती है। यह एक ऐसी नदी है जिसमें जीरो प्रतिशत प्रदूषण है और यह काली नदी की सहायक होने के कारण उसके प्रदूषण को कम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page