डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार , दो युवकों की मौत

डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार , दो युवकों की मौत
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बाईपास पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराकर पलट गई, जिससे कार सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पीएम को भेज क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी शोएब, फैज, साहिल, अली व हर्षित गुप्ता मंगलवार को नैनीताल घूमनकर रात में वापस घर लौट रहे थे।
जैसे ही कार बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता फ्लाईओवर पर पहुंची, तोकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई। जिससे के शोएब और फैज की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि साहिल, अली व हर्षित गुप्ता घायल हो गए।












