HapurNewsUttar Pradesh
गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर सोसाइड कर लिया।
बाबूगढ़ के गांव उपैड़ा निवासी कल्लन ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उनकी बहन दुलारी (35) की शादी गांव लुखराड़ा निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। उनकी बहन द्वारा जहरीला पदार्थ खाने और गंभीर हालत में गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की उन्हें सूचना मिली। सूचना पर वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। दुलारी की मौत पर उनके पति धर्मेंद्र, चार बच्चों व भाइयों का रो रोकर बुरा हाल था।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच कर रही है।











